जौनपुर : कुंए में मिला नशेड़ी युवक का शव

जौनपुर : कुंए में मिला नशेड़ी युवक का शव

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत मोजीपुर गांव में शनिवार को रास्ते के बगल स्थित कूंए में एक युवक का शव उतराया पाया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान इसी गांव निवासी 42 वर्षीय रवींद्र गौतम पुत्र अर्जुन के रूप में की गई। आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया।

ग्रामीणो ने बताया कि रवींद्र की पत्नी का निधन लगभग सात वर्ष पूर्व हो चुका है। वह अक्सर नशे की गिरफ्त में रहता था। शुक्रवार को वह घर से गभिरन बाजार गया था। जहाँ से देर रात तक वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह गाँव कुछ चरवाहे खेत में भैंस चरा रहे थे। तभी किसी की नजर उतराए शव पर पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में शव बाहर निकाल शिनाख़्त कराया गया। उसकी पहचान होने के बाद इसकी सूचना उसके पिता अर्जुन को दी गई। उनके द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
Previous articleजौनपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय में कशिश ऊमर को मिला द्वितीय स्थान
Next articleजौनपुर : रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को पुलिस ने नई दिल्ली से किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?