जौनपुर : केराकत की ऐतिहासिक रामलीला हुई सम्पन्न

जौनपुर : केराकत की ऐतिहासिक रामलीला हुई सम्पन्न

# भरत को देख भावुक हुए प्रभु श्रीराम, छलके सभी के नैन

केराकत। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
        नगर की ऐतिहासिक रामलीला मंगलवार को देर रात भरत-मिलाप के साथ सम्पन्न हो गयी। जहाँ भरत और शत्रुघ्न को देखकर भगवान श्रीराम भावुक हो उठे और उनके आखों से अश्रु रूपी प्रेम की जलधारा बहती नजर आयी।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता जानकी एंव भ्राता लक्ष्मण की झांकियों के प्रदर्शन का उद्घाटन उप जिलाधिकारी माज अख्तर ने फीता काटकर किया।
मंगलवार को सवा ग्यारह से निकली झांकिया नरहन रामलीला स्टेट से चलती हुई नगर भ्रमण करते हुए बुधवार को भोर में कालीमाता मन्दिर के पास बने अयोध्या रूपी मंच पहुँचकर भरत-मिलाप के साथ सम्पन्न हो गयी। वहीं प्रदर्शन में अव्वल आने वाली झांकी को रामलीला कमेटी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा और प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा पूरी रात अपने मातहतों के साथ चक्रमण करते नजर आये। इस अवसर पर संजय प्रजापति उर्फ डब्लू, चंद्र प्रकाश उर्फ गोले, वीरेन्द्र आर्य, मनोज कमलापुरी, सन्तोष साहू, राजीव साहू, अखिलेश साहू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवप्रसाद श्रीवास्तव ने किया।
Previous articleजौनपुर : कब्रिस्तान की जमीन से फल-फूल रहा है कारोबार
Next articleजौनपुर : दस सूत्रीय मांगों को लेकर एलआईसी अभिकर्ता बैठे धरने पर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?