जौनपुर : दस सूत्रीय मांगों को लेकर एलआईसी अभिकर्ता बैठे धरने पर
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा पर समस्त अभिकर्ता 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। यह धरना प्रदर्शन लाइफ इंश्योरेंस फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) 1964 एवं ज्वाइंट सेक्शन कमेटी के आवाहन पर किया जा रहा है।

एलआईसी अभिकर्ताओं की मांगों में पालिसी बोनस बढ़ाएं, जीएसटी हटाएं, ऋण ब्याज हटाएं, जीएसटी का लेट फीस हटाएं, अभिकर्ता का कमीशन बढ़ाए, अभिकर्ता की ग्रेज्युटी बढ़ाएं, सभी अभिकर्ताओं का मेडिक्लेम हो, समूह बीमा कवर बढ़ाए, प्रीमियम प्वाइंट रेट बढ़ाए, क्लब सदस्य एजेंट के लिए मेडिक्लेम कबर बढ़ाये, बच्चे को क्लब की सदस्यता मेडिक्लेम में शामिल करें। एलआईसी अभिकर्ता अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम एलआईसी शाखा केराकत पर 11 से लेकर 14 अक्टूबर तक चलेगा। जिस पर संपूर्ण काम बंद रहेंगे। इस मौके पर एलआईसी के अभिकर्ता अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, बम भोले सिंह, संजय यादव, प्रमोद जायसवाल, संतोष सिंह, राजेश गिरी, राजकुमार सरोज, गौरव सिंह, संजय सिंह, राजीव उपाध्याय, मनोज कुमार, रितेश कुमार यादव, देवेंद्र कुमार, मुन्नी लाल पाल, विजय कुमार मौर्या, भुपेंद्र राय समेत तमाम एलआईसी अभिकर्ता धरना प्रदर्शन पर मौजूद रहे।
















