34 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : केराकत नगर में आर्य समाज ने निकाली शोभायात्रा

जौनपुर : केराकत नगर में आर्य समाज ने निकाली शोभायात्रा

केराकत।
विनोद कुमार गुप्ता
तहलका 24×7
                नगर में बृहस्पतिवार की दोपहर को आर्य समाज केराकत के 99वें वार्षिकोत्सव की शोभायात्रा आर्य समाज के प्रधान वीरेंद्र कुमार आर्य के नेतृत्व में निकाली गई।गौरतलब हो कि 24 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले आर्य समाज केराकत के 99वें वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन 24 मार्च को बाजे गाजे के साथ केराकत नगर से भव्य शोभायात्रा आर्य समाज मन्दिर केराकत से प्रारम्भ हो कर नगर के प्रमुख चौराहों से होती हुई पुनः आर्य समाज मन्दिर पर समाप्त हुई।

तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम आर्य समाज के प्रांगण में प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर 11बजे तक यज्ञ व प्रवचन और शाम 7बजे से रात्रि 8बजे तक भजनोपदेश व व्याख्यान का कार्यक्रम होना सुनिश्चित किया गया है। वार्षिकोत्सव में आर्य जगत के प्रकाण्ड विद्वान डॉ बीरपाल विद्यालंकार, आचार्य धर्म रक्षिता शास्त्री खुशी नागर, आचार्य राजकुमार आर्य आदि विद्वान गण भाग लेंगे। इस अवसर पर रमाशंकर आर्य, शिव चन्द्र आर्य, बलि राज आर्य, अजय कुमार आर्य, चन्द्र बली आर्य समेत आदि लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37203084
Total Visitors
863
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This