जौनपुर : केराकत बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

जौनपुर : केराकत बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

# जगतम्बा अध्यक्ष और अवधेश महामंत्री निर्वाचित

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 केराकत बार एसोसिएशन के चुनाव में जगदम्बा प्रसाद प्रजापति अध्यक्ष और अवधेश कुमार सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा आनंद श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी चुने गए। तीनों पदों पर दो दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
अध्यक्ष पद पर जगतम्बा प्रसाद को 61 जबकि इनके प्रतिद्वन्दी छोटेलाल निडर को 33 मत मिले। इसी प्रकार महामंत्री पद पर अवधेश कुमार सिंह और छोटेलाल राम चुनाव मैदान में थे। अवधेश को 52 जबकि राजनरायण को 44 मत मिले। इसके अलावा मीडिया प्रभारी पद पर आनंद श्रीवास्तव और अनुपम शुक्ला आमने सामने थे आनंद को 51 और अनुपम को 43 मत मिले। चुनाव कराने वाली एल्डर्स कमेटी के चारो सदस्यों शारदा प्रसाद, नमः नाथ शर्मा बृजेश प्रताप सिंह और छोटेलाल ने बताया कि चुनाव में कुल 96 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर दो-दो मत गलत ढंग से मोहर लगने से निरस्त कर दिए गए थे।
Previous articleजौनपुर : सच्चे युवा समाजसेवी राजेश ने अर्ध विक्षिप्त महिला को बचाया
Next articleजौनपुर : पांच दिनों बाद भी गायब मंद बुद्धि किशोर का नहीं लगा सुराग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?