जौनपुर : कॉलेज की लापरवाही से हो रही है परीक्षा परिणाम में देरी- कुलपति
# प्रैक्टिकल के नंबर नहीं भेजने पर महाविद्यालयों पर होगी कार्रवाई
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के द्वारा आंतरिक मूल्यांकन, सेशनल और प्रैक्टिकल के नंबर अभी तक नहीं भेजे जाने की वजह से परीक्षा परिणाम घोषित करने में दिक्कत हो रही है। महाविद्यालयों के इस कृत्य से विश्वविद्यालय प्रशासन का रुख सख्त हो गया है। एजेंसी अपूर्ण रिजल्ट नहीं घोषित करना चाहती।


















