जौनपुर : कोटेदार ने मां-बेटे को लाठी से पीटकर किया घायल
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के गोड़िला गाँव में बुधवार की दोपहर राशन न देने का विरोध करने पर कोटेदार ने माँ-बेटे को लाठी डंडे से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का इलाज राजकीय पुरुष अस्पताल में कराया गया।आरोप है कि पिछले कई महीनों से कोटेदार द्वारा निशा पत्नी विनोद कुमार को राशन देने में आनाकानी की जा रही थी।
















