36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : कोहरे के चलते ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की दर्दनाक मौत

जौनपुर : कोहरे के चलते ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की दर्दनाक मौत

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              थाना क्षेत्र के मरगूपुर गांव के पास फोरलेन पर घने कोहरे के बीच अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। वह ईयरफोन लगाए था जबकि बाइक पर सवार दूसरा किशोर बुरी तरह घायल हो गया। इसका उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बरौली निवासी एंथोनी (17) पुत्र रामचंद्र, हर्षित (13) पुत्र रमेश निवासी बरौली एक ही बाइक पर बैठकर सरसों का तेल पेराने के लिए ग्राम पूरा मुकुंद स्थित एक मशीन पर गए थे। घने कोहरे के बीच एंथोनी ईयरफोन लगाया था। वह बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। पीछे हर्षित बैठा था। दोनों सरसों रखकर घर लौट रहे थे। मरगूपुर गांव के पास फोरलेन पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। एंथोनी की घटना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

वहीं, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ईयरफोन और मोबाइल बरामद किया। साथ ही घटना स्थल से ट्रक के रेडिवाटर की जाली पाया। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि दुर्घटना करने वाला ट्रक ही था। कोहरे के कारण ट्रक दिखाई नहीं दे रहा होगा। किशोर उसकी आवाज भी नहीं सुना सका होगा, जिसके कारण हादसे का शिकार हो गया। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। घायल का उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37208985
Total Visitors
943
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This