जौनपुर : खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक चालक की दर्दनाक मौत, युवती घायल

जौनपुर : खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक चालक की दर्दनाक मौत, युवती घायल

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास बाइक सवार बृहस्पतिवार को सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बक्शा थाना क्षेत्र के हंकारीपुर गांव निवासी उदल कुमार गौतम (25) पुत्र विजय राज गौतम सुबह अपनी साली रेशमा (18) वर्ष पुत्री संजय को छोड़ने अपनी ससुराल चेवरिया गांव थाना सुजानगंज जा रहा था। वह समाधगंज बाजार के समीप पहुंचा था, तभी अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में जाकर भिड़ गया। आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस को बुलवा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले भेजा, जहां डाक्टरों ने उदल कुमार गौतम को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीछे बैठी उसकी साली रेशमा की हाल नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Previous articleजौनपुर : प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया, लोगों ने फिर अतिक्रमण जमाया
Next articleजौनपुर : असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने युवक से छीने 50 हजार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?