जौनपुर : खम्भा न तार.. बिल आया एक लाख के पार
# बिजली विभाग के हैरतअंगेज कारनामें से हलकान है गरीब
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
बिजली विभाग की लापरवाही का एक और हैरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है जिसके अनुसार बिना कनेक्शन लिए ही एक व्यक्ति के नाम एक लाख से अधिक का बकाया बिल आ गया है। बिना बल्ब जलाए ही इतनी रकम का बकाया आने पर पीड़ित व्यक्ति उपकेंद्र कार्यालय पर मामले की जाँच कर बिल खत्म करने के लिए चक्कर लगा कर थक गया है लेकिन अभी तक सुधार नहीं हो पाया है।

















