जौनपुर : खाद्य निरीक्षक ने किया दुकानों का औचक निरीक्षण, दी दुकानदारों को चेतावनी
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत गौरैयाडीह स्थित दौलतिया मंदिर पर स्थित दुकानदारों द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थ धड़ल्ले से बेचने की शिकायत पर मंगलवार को फूड इंस्पेक्टर तुलिका शर्मा मौके पर पहुंची उनके पहुंचते ही दुकानदारों मे हड़कंप मच गया।फूड इंस्पेक्टर तूलिका शर्मा ने टीम के साथ पहुंचकर सभी दुकानदारों को सचेत किया कि वे मंदिर परिसर में दुकान लगाने के लिए सबसे पहले अपने दुकान को पंजीकृत कराएं, खाद्य सामग्री को ढंक कर रखें, शत प्रतिशत खाद्य सामग्री में शुद्धता होनी चाहिए।

















