जौनपुर : खिड़की तोड़ कर सरकारी गल्ले की दुकान में चोरी

जौनपुर : खिड़की तोड़ कर सरकारी गल्ले की दुकान में चोरी

गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव में बीती रात सरकारी गल्ले की दुकान में खिड़की तोड़ कर चोरी करने का मामला सामने आया है।कोटेदार ने मामले की सूचना गौरा बादशाहपुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सरसौड़ा गांव निवासी सुजीत कुमार की गांव में सरकारी गल्ले की दुकान है। बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा कमरे की पिछली खिड़की उखाड़ कर दुकान में रखा करीब पचास बोरी गल्ला निकाल लिया गया जिसमें से 23 बोरी गल्ला चोरों द्वारा रायमन ब्रम्ह बाबा के पास छोड़ दिया गया था जबकि लगभग चलिस बोरा राशन एक पेटी रिअफाइंड का तेल दो बोरी चना उठा ले गए। जब सुबह लोगों ने इसकी जानकारी कोटेदार को दी तो सुजीत ने मामले की जानकारी गौरा बादशाहपुर पुलिस को दी मौके पर आई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अवध नाथ यादव का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है सूचना मिली है जांच कराई जा रही है।
Previous articleनिर्दल प्रत्याशी समर्थक के वाहन पर पथराव, हुई मारपीट,
Next articleजौनपुर : युवक की चाकू घोंप कर नृशंस हत्या, शव तालाब में मिला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?