39.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : खुदाई के दौरान तांबे के लोटे में मिले सोने के सिक्के, पुलिस ने किया जब्त

जौनपुर : खुदाई के दौरान तांबे के लोटे में मिले सोने के सिक्के, पुलिस ने किया जब्त

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  नगर के कजियाना मोहल्ला में शौचालय निर्माण के लिए गड्ढे खोदा जा रहा था। इस दौरान मजदूरों को एक तांबे का लोटा मिला जिसमें सोने के सिक्के देख कर मजदूरों की आंखें चमक उठीं हालांकि उन्होंने इस बात की भनक किसी को नहीं लगने दी। किसी तरह जानकारी के बाद पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में ले लिया है। सभी सिक्के अंग्रेजी हुकूमत के समय के हैं। मजदूरों से पूछताछ जारी है। कुछ मजदूर फरार   हैं।

मछलीशहर पुरानी बाजार की मलका राइन की बेटी कजियाना मोहल्ले में रहती है। मकान के एक भाग में शौचालय निर्माण के लिए गड्ढे की खुदाई हो रही थी। मजदूर राजाबाबू और उसके पांच साथी काम कर रहे थे। करीब ढाई फीट भूमि खोदने के बाद एक बर्तन खनखना उठा। देखा तो वो तांबे को लोटा था। खोलने पर उसमें सोने के सिक्के दिखे। पहले तो भूत प्रेत के डर से उसे फेंक दिया, मगर फिर मजदूरों का मन बदला और जेब में सिक्के भरकर चलते बने। इस बात की भनक उन्होंने किसी को भी नहीं लगने दी। अगले दिन फिर से वो मौके पर पहुंचे और गड्ढे की खुदाई में जुट गए। मलका राइन के बेटे को किसी मजदूर ने सोने के सिक्के मिलने वाली बात बता दी। इसके बाद उसने काम कर रहे मजदूरों से सिक्का वापस मांगा तो उसे एक सिक्का दिया गया। शाम होते-होते घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक मौके पर पहुंचे। मलका राइन के पुत्र के साथ मजदूरों के पास गए।

मजदूरों ने पहले तो ऐसी किसी घटना से इनकार किया मगर पुलिस ने सख्ती बरती तो उन्होंने सोने के सिक्के मिलने की बात स्वीकार की।मजदूरों ने पुलिस को सोने के 9 सिक्के दिए। इस प्रकार कुल 10 सिक्के पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। तांबे के लोटे में कितने सिक्के थे ये अभी तक साफ नहीं है। पुलिस मजदूरों से पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने कहा कि मैं मौके पर गया था। मजदूरों से संपर्क किया गया तो कुल 10 सिक्के मिले। सभी सिक्कों को सरकारी खजाने में जमा कर दिया गया है। मजदूरों से पूछताछ जारी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37277796
Total Visitors
867
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सांसद बनने के बाद रहूंगा आपके बीच : अशोक सिंह

सांसद बनने के बाद रहूंगा आपके बीच : अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7                समाज...

More Articles Like This