जौनपुर : खूंटे से बंधी तीन भैंस खोल ले गये चोर, ग्रामीणों ने किया चौकी का घेराव
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कोतवाली के थानागद्दी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहारी गांव में बीती रात चोर खूंटे बंधी तीन भैंस को लेकर चंपत हो गये। आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी पर पहुंच कर जल्द से जल्द खुलासा की मांग की है।उक्त गांव निवासी चंद्रशेखर यादव रोज की भांति अपनी तीनों भैंसों को खूंटे में बांधकर सो गये आधी रात बीत जाने के बाद चोरों ने खूंटे में बंधी तीनों भैंसो को लेकर चंपत हो गये।
















