23.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : खेतासराय में इस बार नहीं लगेगा गाजी मियां का मेला 

जौनपुर : खेतासराय में इस बार नहीं लगेगा गाजी मियां का मेला 

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
                   खेतासराय में चार मई को गाजी मियां का मेला लगने को लेकर असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। चुनाव आचार संहिता के चलते गाजी मियां के मेले पर रोक लगा दी गई है। इस बार गाजी मियां का मेला यहां नहीं लग पाएगा।
खेतासराय में हर वर्ष गाजी मियां का ऐतिहासिक मेला जेठ की तपती दुपहरिया में गुरुवार को लगता है। आस्था परक इस मेले में जिले के अलावा गैर जनपदों के जायरीन शामिल होने आते रहे। सवा महीने पहले गाजी मियां की लगन रख दी गई। गाजी मियां की लगन शुरू होने पर खेतासराय में चार मार्च को मेला सुनिश्चित किया गया था। इस बीच चार मई को खेतासराय में निकाय चुनाव की तिथि घोषित हो गई। गाजी मियां का मेला और निकाय चुनाव एक ही दिन गुरुवार चार मई को पड़ने पर लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई।
इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को हुई तो चुनाव आचार संहिता लागू होने से पुलिस प्रशासन को गाजी मियां के मेले पर रोक लगाने का निर्णय लेना पड़ा। एक सप्ताह पूर्व एसडीएम शैलेन्द्र कुमार और सीओ चोब सिंह ने प्रत्याशियों और पीस कमेटी के साथ बैठक कर स्पष्ट कर दिया था कि गाजी मियां का मेला नहीं लगेगा। चुनाव के दिन कोई दुकान भी नहीं खुलेगी।
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गाजी मियां के मेले से जुड़े लोगों को भी बता दिया गया है कि चार मई को निकाय चुनाव है। चुनाव आचार संहिता लगा है। इस लिए गाजीमियां का मेला इस बार नहीं लगेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37197415
Total Visitors
646
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This