जौनपुर : खेतासराय में चार किलो प्लास्टिक जब्त, वसूला गया 25 हजार जुर्माना
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 नगर पंचायत खेतासराय में विभिन्न दुकानों पर बुधवार की सांय अधिशासी अधिकारी अमित यादव ने छापेमारी कर पच्चीस हजार रुपया जुर्माना वसूला वहीं चार किलो प्लास्टिक जब्त किया। इधर दुकानदारों में इससे हडकंम्प मच गया। उक्त छापेमारी सिंगल यूज प्लास्टिक बिक्री की रोकथाम के क्रम में की गई। जिसमें नगर के विभिन्न दुकानदारों से यह धनराशि वसूली गयी। इस दौरान नगर पंचायत कर्मी अख्तर, दिनेश, रमेश, शोभनाथ पाल, श्रवण आदि शामिल रहे।