जौनपुर : खेतासराय में पेयजल आपूर्ति ठप्प, मचा हाहाकार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते नगर में पेयजल आपूर्ति पिछले कई घंटे से ठप्प हो गई है। जिससे पेयजल को लेकर नगरवासियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अधिकारी डॉ रवींद्र प्रताप सिंह मरम्मत के लिए अपने कर्मचारियों को लगा दिया है।

















