जौनपुर : खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जौनपुर सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव का गुरुवार को शाहगंज आगमन हुआ। भाजपा समर्थकों ने मंत्री का जोशोखरोश से स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने मंत्री से नगर में स्टेडियम बनवाने की मांग रखी। मंत्री ने इसे पूरा करने का आश्वासन दिया।

बता दें कि जौनपुर सदर से जीत हासिल करने वाले पूर्व मंत्री गिरीश चंद्र यादव को इस बार भी योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली है और उन्हें खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है। गुरुवार को शपथ एवं पद ग्रहण के बाद राज्यमंत्री का जनपद आगमन हुआ। शाहगंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जेसीज चौक और कोतवाली चौराहे पर भव्य और जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने कहा कि शाहगंज क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए स्टेडियम का निर्माण बेहद जरूरी है। मंत्री ने इस बाबत लोगों को आश्वासन भी दिया।


















