जौनपुर : गणतंत्र दिवस पर जेसीआई शाहगंज सिटी ने कराई भाषण प्रतियोगिता

जौनपुर : गणतंत्र दिवस पर जेसीआई शाहगंज सिटी ने कराई भाषण प्रतियोगिता

# लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं के योगदान पर बोले प्रतिभागी, आदित्य विजेता, उज्ज्वल उपविजेता

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               जेसीआई शाहगंज सिटी के सदस्यों ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। बुधवार को जेसीज चौक स्थित जेसीज बूथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर प्रभावी भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसके विजेता आदित्य अग्रहरि रहे, जबकि उज्ज्वल सेठ उपविजेता रहे।

अध्यक्ष जेसी आशीष जायसवाल ने बताया कि 73वें गणतंत्र दिवस पर जेसीज बूथ पर मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता, विशिष्ट अतिथि रमेश गुप्ता, रविकांत जायसवाल और रविंद्र दुबे ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रभावी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 11 प्रतिभागियों ने लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में युवाओं का योगदान विषय पर अपने विचार रखे। निर्णायकों ने आदित्य अग्रहरि को विजेता घोषित किया, जबकि उज्ज्वल सेठ उपविजेता रहे। मुख्य अतिथि संजय गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और युवाओं से आगे बढ़कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने की अपील की। संचालन कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में सौरभ सेठ, निर्भय जायसवाल, धीरज जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, विकास अग्रहरि, देवी प्रसाद चौरसिया, आर्यन अग्रहरि, अनूप गुप्ता, अश्वनी अग्रहरि, अनूप सेठ, अमन अग्रहरि, अश्वनी यादव, सर्वेश अग्रहरि, मिथिलेश नाग आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस वेलफेयर एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
Next articleजौनपुर : राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?