जौनपुर : गन्ना कृषक महाविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कॉलेज ताखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस वर्ष की संकल्पना ‘मानवता के लिए योग’ के आधार पर मनाया गया। स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधाकर सिंह ने सभी योगाभ्यासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना, विशेष रूप से कोरोना उपरांत वर्तमान परिदृश्य में अत्यंत आवश्यक और लाभदायक है।


















