जौनपुर : गरीब व असहायों की सेवा है सबसे पुनीत कार्य- आशीष जायसवाल
# वैवाहिक वर्षगांठ पर किया गया गरीब असहायों को भोजन वितरित
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 कस्बे की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा मंगलवार रात आजमगढ़ रोड स्थित होटल शाहगंज पैलेस के समीप गरीब बच्चों को 100 पैकेट तैयार भोजन वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम अध्यक्ष आशीष जायसवाल और संस्था की प्रथम महिला संजना जायसवाल के वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हुआ।
संस्थाध्यक्ष ने बताया कि जेसीआई की आस्था है कि मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। इसी से प्रेरणा लेकर भोजन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र समग्र विकास लक्ष्यों की पूर्ति की दिशा में एक प्रयास की तरह है। भोजन के पैकेट पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल और रविकांत जायसवाल ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और आगे भी गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को कराते रहने की जरूरत पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सचिव हिमांशु गुप्ता, धीरज जायसवाल, निर्भय जायसवाल, विकास अग्रहरि, अश्वनी अग्रहरि, उज्ज्वल सेठ आदि सदस्य मौजूद रहे।