जौनपुर : बहू ने वृद्ध सास को डंडे से पीटकर किया घायल

जौनपुर : बहू ने वृद्ध सास को डंडे से पीटकर किया घायल

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 बक्शा थाना क्षेत्र के हकारीपुर गांव की वृद्ध महिला की बहू ने डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पति के साथ घटना में प्रयुक्त डंडे के साथ थाने पहुँची घायल सास ने बहु के खिलाफ शिकायत की है।
उक्त गांव निवासी 65 वर्षीय रमजा देवी पत्नी लालचन्द मंगलवार को दोपहर थाने पहुँची। वृद्धा ने तहरीर में आरोप लगाई कि मेरे पास एक मात्र बेटा सोनू है। सोनू की पत्नी रेनू पति के साथ बीते 18 वर्षों से अपने मायके सड़ेरी रहती है। रेनू दोपहर हकारीपुर सास के पास पहुँची घर के कमरे का ताला खोलने को लेकर हुए विवाद में रेनू ने डंडे से सास की जमकर पिटाई कर दी। खून लगे डंडे के साथ घायल वृद्धा पति के साथ थाने पहुँच तहरीर दी।
Previous articleजौनपुर : कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे कुलपति ने दिया दिशा-निर्देश
Next articleजौनपुर : गरीब व असहायों की सेवा है सबसे पुनीत कार्य- आशीष जायसवाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?