जौनपुर : गांव-गांव घूमकर समस्याओं से रुबरू हुए विधायक

जौनपुर : गांव-गांव घूमकर समस्याओं से रुबरू हुए विधायक

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
               विधायक रमेश सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र के पांच गावों की समस्याओं और वहाँ तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गो दुर्दशा खुद अपनी आंखों से देखी। इस दौरान जहाँ वाहन नहीं पहुंच सका, वहां वे बाइक पर बैठ ग्रामीणों की सामूहिक समस्याओं से रुबरू हुए जो लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।विधायक का काफिला सबसे पहले गोमती नदी का तटवर्ती गाँव अंगुली पहुंचा। जहाँ गड्ढो में तबदील संपर्क मार्ग, नाला और नदी से हो रहे कटाव से किसानों की चकों के हो रहे नुकसान का जायजा लिया।

यहां से वे तिघरा गाँव पहुँचें। जहाँ पेयजल और जल निकास की समस्याओं को देखा। उसके बाद दोपहर में उनका काफिला स्थानीय डाक बंगला पर पहुंचा। जहाँ जुटे दर्जनों ग्रामीणों की समस्याएं सुन जिम्मेदार अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। यहां से निकल वे अकबरपुर गाँव पहुँचें। यहां से नुरुद्दीनपुर गांव होते हुए मलूकपुर तक उखड़ी गिट्टियों वाले संपर्कमार्ग के नव निर्माण का आश्वासन ग्रामीणो को दिया। इसी गांव के मुसहर बस्ती में जाने का रास्ता न होने पर वे बाइक पर बैठ उक्त बस्ती में पहुंच जनजातियों का हाल जाना।

विधायक ने कहा कि ऐसे ही सबका सहयोग बना रहा तो गांव से लेकर कस्बा तक विकास कार्यो में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने बताया कि गाँव गाँव घूमकर हम खुद अपनी आंखों से समस्याओं को देखकर नोट बना रहा हूँ। ऐसे काम प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले किए जायेगे। इस मौके पर अजीत सिंह, पप्पू सिंह, कृष्ण कुमार, शशांक तिवारी सोनू, गोल्डू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : 3129 मत पाकर प्रिंशु ने दर्ज की एतिहासिक जीत 
Next articleजौनपुर : करेंट की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?