जौनपुर : गिरीश ने लाई जन सम्पर्क अभियान में तेजी, घर-घर किया जनसंपर्क
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भाजपा के सदर विधानसभा के प्रत्याशी गिरीश चन्द्र यादव ने नगर क्षेत्र के उमरपुर, कालीकुत्ती, परमानतपुर व सुन्दरपुर मोहल्ले में घर-घर जाकर जनसंपर्क करके भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने अपील किया। इस जनसम्पर्क के दौरान नगर अध्यक्ष दक्षिणी अमित श्रीवास्तव, सभासद सतीश त्यागी, नन्दलाल यादव, मनीष श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेश कन्नौजिया, अभिषेक श्रीवास्तव, शिवकमल मौर्य, दीपू मिश्र, अजित श्रीवास्तव व उमेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


















