जौनपुर : आधा कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ युवक गिरफ्तार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत मानीकलां हाल्ट के समीप एक पशु तस्कर को रविवार की शाम पैंतालीस किलो प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ आरोपी को सोमवार को गोवध अधिनियम व आर्म्स एक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया।


















