जौनपुर : गुणवत्ता विहीन सड़क बनने पर उद्यमियों ने जताया असंतोष

जौनपुर : गुणवत्ता विहीन सड़क बनने पर उद्यमियों ने जताया असंतोष

सतहरिया।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत का काम चल रहा है इसका गुरूवार को पदाधिकारियों और उद्यमियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यदाई संस्था द्वारा कराये जा रहे सड़क मरम्मत कार्याें पर उद्यमियों द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया है।

आरोप है कि सड़क की गुणवत्ता कमस्तर की है जिस पर पहले ही बारिश में सड़क उखड़ जाने की आशंका जताई है। बनाई गई सड़क नाली से नीची है बरसात में पानी रूकेगा और सड़के टूट जाएगी। जिला प्रशासन से गुणवत्तापूर्ण सड़क की मरम्मत कार्य करवाने की मांग की है। मुख्य रूप से बृजेश यादव, आशीष यादव, मोहम्मद सोहेल, शत्रुध्न मौर्या, अरविंद मौर्य, हर्षित सिंह, प्रदीप यादव व सूरज मिश्रा व अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : राष्ट्रीय पक्षी की मौत, ग्रामीणों ने किया ससम्मान अंतिम संस्कार
Next articleजौनपुर : नहीं रहे पूर्व सभासद व धर्माचार्य गंगा प्रसाद पाण्डेय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?