जौनपुर : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमरजीत गोंड के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े धूमधाम से मनाया गया।जिसमें मुख्य वक्ता रामदुलार गोंड तथा गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश गोंड, समाजवादी जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ विजय प्रकाश गोंड, भाजपा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश धुरिया व प्रदेश संगठन मंत्री डॉ वरुण गोंड, वाराणसी मंडल अध्यक्ष विकास गोंड, पूर्व राज्य मंत्री सपा श्रीराम यादव ने अपने विचारों से आदिवासी समाज को जागरूक करने का सुझाव दिया।


















