32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर फूंका मड़हा, दो पक्ष में विवाद

जौनपुर : ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर फूंका मड़हा, दो पक्ष में विवाद

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बराई में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा को लेकर अराजक तत्वों ने तीन मड़हे फूंक दिया। एक दूसरे पर मड़हा जलाने का आरोप लगाते हुए दो पक्षो में विवाद हो गया।
मालूम हो कि ग्राम पंचायत बराई के औदर पुरावा की दलित बस्ती में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया। बुधवार की रात दो पक्ष एक दूसरे पर मड़हा फूंकने का आरोप लगाते हुए आपस मे भिड़ गए। ग्रामीणों के मुताबिक एक पक्ष विधवा बिंदु देवी अपने मायके में ही रहती है।

जिसके घर के पास चार बिस्वा ग्राम समाज की जमीन है। बस्ती के अन्य लोगो ने आरोप लगाया कि ग्राम समाज पर कब्जे की नीयत से बिंदु मवेशी बांधने लगी। इसके बाद रिहायशी का रूप देने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि इसे सार्वजनिक कार्य के लिए छोड़ा गया था। महिला कब्जा नही हटाने पर अड़ गयीं तो ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से तीन मड़हे रख दिये गए। एक दिन पहले की रात में किसी ने मड़हा फूंक दिया।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची मामला शांत कराया। चौकी प्रभारी थानागद्दी ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर दोनो पक्षो में विवाद हुआ था जिसे सुलझा लिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37420446
Total Visitors
349
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This