36.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : ग्रेपलिंग कुश्ती में कांस्य पदक विजेता नम्रता यादव का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर : ग्रेपलिंग कुश्ती में कांस्य पदक विजेता नम्रता यादव का हुआ भव्य स्वागत

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
              जिले की बेटी व ग्रेपलिंग कुश्ती की खिलाड़ी नम्रता यादव ने रूस में सेमीफाइनल तक सफर तय करने के बाद अपने गांव बदलापुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव पहुँची। गांव पहुचने के बाद बदलापुर से नम्रता के गांव तियरा तक जोरदार स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर लोग थिरकते हुए खुशी से झूम रहे थे। बेटी इस कामयाबी पर पूरा गांव खुश  हैं।

हालांकि वह 53 किलो भार वर्ग में पोलैंड की खिलाड़ी से रोचक मुकाबले में हार गई थी लेकिन कांस्य पदक जीतकर नम्रता ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस जीत से हर कोई उसे बधाई दे रहा है। नम्रता से पूछने पर बताया कि मेरे कोच मनोज यादव और गांव वालों के सहयोग से आज मै इस मुकाम पर पहुँच पाई हूँ। मै सबका दिल से शुक्रिया अदा करती हूं।आपको बता दे कि बेहद गरीब होने के कारण नम्रता के सामने इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पैसे का संकट आ गया था।

नम्रता यादव की आर्थिक मदद के लिए कई लोग सामने आ गए। जिससे बेटी प्रतियोगिता में शामिल हो सकी। नम्रता के कोच व सराययूसुफ निवासी मनोज यादव बताते हैं कि नम्रता यादव अभी 22 की है मूल रूप से बदलापुर ब्लॉक के तियरा गांव की निवासी है। उनके पिता अमरनाथ यादव की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। साढ़े तीन साल की उम्र में ही मां अनीता के साथ ननिहाल मछलीशहर के बरईपार स्थित नेवढ़िया गांव में रह रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37207973
Total Visitors
1122
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This