जौनपुर : घर वापस लौट रहे अधेड़ की ठंड लगने से हुई मौत

जौनपुर : घर वापस लौट रहे अधेड़ की ठंड लगने से हुई मौत

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7 
              कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कदहरा गांव स्थित रेलवे लाइन के अंडर पास के समीप बीती रात ठंड लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।तहलका प्रतिनिधि के मुताबिक केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के देवकली मीरपुर गांव निवासी 56 वर्षीय नरेन्द्र विश्वकर्मा बुधवार की सुबह जमैथा गांव अपनी बेटी के ससुराल से साईकिल से घर लौट रहे थे।
रास्ते में ठंड लगने से उनकी मौत हो गई। वे कदहरा गांव के रेलवे लाइन के अंडर पास रास्ते के पास गिरे पड़े थे। किसी ने इसकी सूचना केराकत कोतवाली थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भतीजे हृदय नारायण विश्वकर्मा की सहमति से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाल संजय वर्मा ने बताया कि अधेड़ की मौत ठंड लगने से हुई है। मृतक के चार बेटियां है। सबसे छोटी बेटी अविवाहित है। मृतक ही घर का अकेला कमाऊ व्यक्ति था। नरेन्द्र की मौत से पत्नी और बेटी का रो रो कर बुरा हाल है।
Previous articleजौनपुर : विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने से उपभोक्ता रहे हलकान
Next articleजौनपुर : शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?