जौनपुर : विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने से उपभोक्ता रहे हलकान

जौनपुर : विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने से उपभोक्ता रहे हलकान

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के मनेछा गांव के समीप बुधवार की भोर में तार पर पेड़ गिरने से खेतासराय की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने पेड़ काटकर दोपहर में आपूर्ति बहाल कराया। लगभग नौ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने से नगर के लोग हलकान रहे।
तहलका प्रतिनिधि के अनुसार मनेछा गांव के पास 11 हजार लाइन की तार पर भोर में लगभग चार बजे अचानक पेड़ गिर गया। जिससे खेतासराय कस्बे की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। नगरवासी यही समझते रहे कि किसी कारण बस लाइन कट हो गई होगी तो थोड़ी देर में आ जाएगी। सुबह 10 बजे तक बिजली नहीं आई तो लोग हलकान हो गए। बिजली न रहने से जलापूर्ति भी बंद रही। भीष्म ठंड में लोग बिजली को लेकर परेशान रहे। सुबह विद्युत कर्मचारियों को जानकारी होने पर फाल्ट ढूंढने लगे। इस दौरान मनेछा में 11 हजार लाइन की तार पर एक पेड़ गिरा मिला लाइनमैन दयाराम अपने सहयोगियों के साथ पेड़ को काटने में जुट गए। दोपहर सवा बारह बजे के बाद पेड़ काटकर तार से अलग करने के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
Previous articleवाराणसी : महान विभूतियों की जन्मस्थली का छात्रों को कराया गया भ्रमण
Next articleजौनपुर : घर वापस लौट रहे अधेड़ की ठंड लगने से हुई मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?