जौनपुर : घर से भागी दो सगी बहनों को पुलिस ने लखनऊ से किया बरामद

जौनपुर : घर से भागी दो सगी बहनों को पुलिस ने लखनऊ से किया बरामद

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                गत दिनों थाना क्षेत्र के एक बाजार से दो बालिग सगी बहनें परिजनों से नाराज होकर इस लिए घर से भाग गई थीं, क्योंकि उनके माता पिता ने उन्हें पढ़ाई के लिए बाहर जाने की इजाजत नहीं दी थी। इस बात का खुलासा बृहस्पतिवार को तब हुआ जब दोनों को पुलिस ने लखनऊ से बरामद कर थाने ले आई।पूछताछ में पिता ने भरे गले से समस्या का जिक्र किया। दोनों लोगों को शायद इस बात का एहसास नहीं था कि उनके अभिभावक किन परिस्थितियों में उन्हें बाहर भेजने को राजी नहीं हो रहे हैं।

मंगलवार को घर से लापता हुई दोनों बहनों को पुलिस लखनऊ से बरामद कर उनका बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। वे दोनों बीते मंगलवार दोपहर सिकरारा यूबीआई में केवाईसी कराने की बात कह कर घर से निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था। किसी अनहोनी की आशंका से परिजन देर शाम थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि एसआई संजय कुमार, कांस्टेबल वंदना सिंह की टीम उनकी खोजबीन में लगी थी। उनके मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच की तो उनकी लोकेशन लखनऊ मिली। बुधवार को लखनऊ के मानक नगर स्टेशन से दोनों को बरामद कर थाने लाया गया। उनके बयान दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : सेवानिवृत्त उप डाकपाल की हुई सम्मान के साथ विदाई
Next articleजौनपुर : अतिक्रमण मुक्त हुए तालाब की भूमि पर पुनः कब्जा होने पर लेखपाल निलंबित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?