जौनपुर : सेवानिवृत्त उप डाकपाल की हुई सम्मान के साथ विदाई

जौनपुर : सेवानिवृत्त उप डाकपाल की हुई सम्मान के साथ विदाई

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                कस्बा स्थित डाकघर में गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए उप डाकपाल दयाराम प्रजापति को सहकर्मियों ने सम्मान के साथ विदाई दी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने शाहगंज की डाक सेवाओं के सुधार में उनके योगदान को याद किया। नए उप डाकपाल के तौर पर मनदीप कुमार ने चार्ज संभाला।

शाहगंज डाकघर में उप डाकपाल के पद पर रहे दयाराम प्रजापति का गुरुवार को कार्यालय में आखिरी दिन था। इस अवसर पर सहकर्मियों ने विदाई समारोह आयोजित कर उनका सम्मान सत्कार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व पोस्टमास्टर बरखू राम बिंद ने उनकी कार्यशैली की सराहना की और सहकर्मियों में लोकप्रिय होने के लिए बधाई दी। पट्टी नरेंद्रपुर के डाक सहायक श्रीप्रकाश यादव ने भी सभा को संबोधित किया और दयाराम प्रजापति को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर दयाराम प्रजापति ने उप डाकपाल मनदीप कुमार को पदभार सौंप दिया। उन्होंने कहा कि नए नेतृत्व से शाहगंज डाकघर की क्षमता में और विकास होगा, इसकी पूरी आशा है। कार्यक्रम का संचालन डाक सहायक विनोद कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर डाक सहायक गोरखनाथ पांडेय, सर्वेश यादव, शिवप्रसाद गुप्ता और पंकज सिंह समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
Previous articleजौनपुर : विश्व हिन्दू परिषद ने जताया विरोध किया प्रदर्शन
Next articleजौनपुर : घर से भागी दो सगी बहनों को पुलिस ने लखनऊ से किया बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?