जौनपुर : घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया लेखपाल
# एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को किया गिरफ्तार
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
तहसील परिसर में लेखपाल द्वारा काश्तकार से पैमाईश में फाट बनाने के लिए पांच हजार की घूस लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई करते हुए अपने साथ वाराणसी ले गई। लेखपाल की गिरफ्तारी से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा हर कोई घूसखोरी मामले की जानकारी के लिए एंटी करप्शन टीम के पीछे लगे रहे लेकिन पुलिस ने सभी को हटा दिया।

मड़ियाहूं तहसील के जवंसीपुर गांव निवासी राज बहादुर सिंह अपनी जमीन में दफा 24 के तहत अपनी जमीन में फाट के अंश का रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल अजय सिंह पटेल के पास महीनों से दौड़ लगा रहा था। लेकिन लेखपाल 10 हजार घूस लिए बिना फाट बनाने के लिए तैयार नहीं था। जिसके लिए काश्तकार ने लेखपाल से काफी मिन्नतें किया तो वह पांच हजार पर फाट बनाने के लिए राजी हुआ। जिसके बाद शिकायतकर्ता राज बहादुर सिंह निवासी जवंसीपुर ने वाराणसी स्थित एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया और लेखपाल से शुक्रवार को पैसे देने की बात हुई।
शुक्रवार की सुबह एंटी करप्शन टीम पूरे तहसील परिसर में लेखपाल के आसपास अपना घेराबंदी शुरू किया लगभग एक बजे काश्तकार राज बहादुर सिंह ने तहसील परिसर में लेखपाल अजय सिंह पटेल के पास पहुंचकर एंटी करप्शन टीम द्वारा दिए गए पैसे को दिया जैसे ही लेखपाल ने पैसे लेकर अपनी जेब में रखा उसी समय पास खड़ी टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल की गिरफ्तारी से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, सभी गिरफ्तारी का कारण जानने के लिए एंटी करप्शन टीम के पास पहुंच गए। जब लोगों को पता चला कि एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ घूस लेते हुए पकड़ा है तब शांत हुए।



















