जौनपुर : चकमार्ग पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

जौनपुर : चकमार्ग पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

# एसडीएम व सांसद से मिल चकमार्ग के यथास्थिति बहाल करने को लेकर सौंपा पत्रक

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               क्षेत्र के छितौना गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह सांसद बीपी सरोज से मिल गांव में सरकारी पैसों से निर्मित चकमार्ग पर गांव के दबंगों द्वारा जबरन चकमार्ग पर ट्रैक्टर चलाकर जुताई करने के मामले से अवगत कराते हुए दबंगों पर कार्यवाही करने को लेकर पत्रक सौंपा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छितौना गांव के ग्राम प्रधान ममता देवी के द्वारा चकमार्ग गाटा संख्या 211 पर पंचायत स्तर से चालू वित्त वर्ष में मनरेगा योजनांतर्गत चकमार्ग निर्माण लगभग लाखो रूपये की लागत से संपादित कराया गया था। गत रविवार को गांव के ही भोला यादव, कमला यादव पुत्र देवनंदन व संतोष, विनोद पुत्र कमला द्वारा ट्रैक्टर चलाकर चकमार्ग की जुताई करा दी जिससे आवागमन बाधित हो गया। रविवार को ग्राम प्रधान ने उप जिलाधिकारी माज अख्तर से मिलकर लिखित शिकायत सौंप कर कार्यवाही की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को आदेशित कर चकमार्ग पर अतिक्रमण हुआ है तो कठोर कार्यवाही करने की बात को कही। मंगलवार को दर्जन भर ग्रामीण इकठ्ठा होकर अपना विरोध प्रदर्शन कर नाराजी जतायी।
Previous articleजौनपुर : नदी में नहाने गये किशोर की डूब कर मौत
Next articleजौनपुर : जेसीबी से कराए जा रहे काम को बीडीओ ने रुकवाया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?