24.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : नदी में नहाने गये किशोर की डूब कर मौत

जौनपुर : नदी में नहाने गये किशोर की डूब कर मौत

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के ग्राम सरौनी पश्चिम पट्टी निवासी हिमांशु 16वर्ष पुत्र रामजियावन मंगलवार को पूर्वान्ह लगभग साढ़े आठ बजे अपने मित्र अजित और सौरभ के साथ गाँव के पास से होकर गुजरने वाली गोमती नदी में नहाने गये थे। नहाते समय हिमांशु गहरे पानी मे चला गया और डूबने लगा।

उसके साथ नदी में नहा रहे अजित और सौरभ जब तक शोर मचाते तब तक हिमांशु नदी में डूब गया। मौके पर उपस्थित मल्लाहों ने किशोर को बाहर निकाला। आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराये जहाँ चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मृतक ग्राम तरियारी स्थित राजा राम इण्टर कालेज में दसवीं कक्षा में प्रवेश लिया था। अपने पाँच भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। बगैर पुलिस को सूचना दिये परिजनों ने मृतक की अन्त्येष्टि कर दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37090662
Total Visitors
467
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This