26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : चित्रगुप्त की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

जौनपुर : चित्रगुप्त की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

# विधि-विधान से हुई पूजा फिर निकाली चित्रगुप्त की शोभायात्रा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 कायस्थों के आराध्य देवता भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की जन्मोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी की एक भव्य शोभायात्रा रूहट्टा स्थित मंदिर से हाथी घोड़ा पालकी बैंड बाजा के साथ निकाली गई। इससे पूर्व रूहट्टा स्थित चित्रगुप्त जी के मंदिर पर विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा प्रारंभ किया गया। रथ पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज खुद विराजमान थे उनकी विराट प्रतिमा शोभायात्रा में चार चांद लगा रही थी।शोभा यात्रा रूहट्टा मंदिर से उठ कर नगर के प्रमुख मार्गो ओलन्दगंज, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा होते हुए उर्दू बाजार स्थित बारीनाथ मठ में पहुंचकर समाप्त हुई।

शोभायात्रा में भारी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों के अलावा अन्य विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी शामिल होकर भगवान की पूजा अर्चना किया। इस दौरान समाज सेवियों नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों व प्रदेश राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव द्वारा जगह जगह पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी रही मंदिर में पहुंचने के उपरांत भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की विधिवत आरती और पूजन किया गया। तदुपरांत भजन सम्राट गायक पंकज सिन्हा द्वारा विभिन्न प्रकार के भक्ति में गीत प्रस्तुत किए गए जिससे भक्तजन और श्रोता ओत-प्रोत होते रहे तदुपरांत आयोजित साबूज में लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रदेश, प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, राकेश श्रीवास्तव असलहा बाबू, प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव सभासद, वरिष्ठ चिकित्सक व संरक्षक डॉ मनमोहन श्रीवास्तव, डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव, डॉ रजनीश श्रीवास्तव, डॉ स्मिता श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव आलोक वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, शरद श्रीवास्तव, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, महाराज विवेकानंद जी महाराज, भानू श्रीवास्तव, युवा जिला महामंत्री सुलभ श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रतिमा श्रीवास्तव, महामंत्री प्रियंका श्रीवास्तव खुशबू, प्रियंका श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम में आये हुए लोगो का जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया व मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव ने आभार जताया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37195039
Total Visitors
725
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This