जौनपुर : चोरी की 35 साइकिलें बरामद, आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर : चोरी की 35 साइकिलें बरामद, आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                लाइन बाजार पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चोरी की 35 साइकिलें बरामद की। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र व टीडी कालेज पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार गुप्त मंगलवार की सुबह कन्हईपुर रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग कर रहे थे। उसी समय भूपतपट्टी की तरफ से पैदल साइकिल लेकर आ एक व्यक्ति वापस मुड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार श्रवण कुमार गौतम उर्फ चुल्ली भूपतपट्टी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की 35 साइकिल बरामद किया गया साथ ही उसके कब्जे से एक किलोग्राम गांजा भी मिला। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : सर्राफा की दुकान में डकैती की साजिश रचते सात लोग गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : छह घंटे तक रुका रहा ताजिया, बाद में हुआ दफन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?