जौनपुर : चोरी की सूचना देने के बाद भी सरायख्वाजा पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही

जौनपुर : चोरी की सूचना देने के बाद भी सरायख्वाजा पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही

# सरकारी अस्पताल का मॉनीटर, बैट्री, पंखा व टीवी उठा ले गए चोर

# सीएचसी मिहरावा में छः माह के अन्दर हुई कई बार चोरी

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  बीते छः माह के भीतर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहरावा को चोरों ने कई बार निशाना बनाया। घटना की तहरीर पुलिस को देने के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है। जिसके चलते चोरों का हौसला बुलंद है। चिकित्सा विभाग और आमजन का मानना है कि यदि पुलिस घटना को लेकर गम्भीर होती तो चोरियों की वारदात पर विराम लग जाता।जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिहरावा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। जहाँ पर पिछले कई महीनों से लगातार चोरों द्वारा ताला चटकाकर क़ीमती सामान पर करने का सिलसिला जारी है।

शिकायत के बाद भी पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है।सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ विवेकानंद कुशवाहा ने बताया कि 25 अगस्त को चोरों ने अस्पताल के पिछले कमरे की खिड़की तोड़कर घुस गए।जहां पर रखा मॉनिटर, पंखा, टीवी तथा सरिया काट कर उठा ले गए। इसकी जानकारी सुबह अस्पताल खोलने के बाद हुई तो स्थानीय पुलिस को तहरीर दी गयी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करना शायद उचित नहीं समझा।

इसके पूर्व भी उक्त अस्पताल पर चोरों द्वारा कई बार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है लेकिन किसी भी मामले में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पुलिस मामले को गम्भीरता से लेती और तत्परता दिखाती तो शायद चोरी की घटनाओं पर विराम लग सकता था। अब सवाल यह उठता है कि शिकायत के बावजूद पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पायी, या कोशिश ही नहीं की.. अगर पुलिस घटना को लेकर गम्भीर होती तो मामले का खुलासा होता और घटना में लिप्त आरोपी सलाखों के पीछे होते। फ़िलहाल चोरों के आगे सरायख्वाजा पुलिस बेबस है या नतमस्तक हो चुकी है इसकी चर्चा जोरों पर है।
Previous articleडॉ सर्वपल्ली राधकृष्णन थे भारत के महान मनीषी- प्रो. बीके निर्मल
Next articleजौनपुर : डायट परिसर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?