डॉ सर्वपल्ली राधकृष्णन थे भारत के महान मनीषी- प्रो. बीके निर्मल
# समोधपुर पीजी कालेज में शिक्षक दिवस समारोह का हुआ आयोजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’ के संरक्षकत्व में एवं प्राचार्य प्रो. बीके निर्मल की अध्यक्षता में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. बीके निर्मल ने पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्हें महान मनीषी बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

















