जौनपुर : चोरों ने जेवर समेत टेंट हाउस के डेढ़ लाख का सामान किया पार 

जौनपुर : चोरों ने जेवर समेत टेंट हाउस के डेढ़ लाख का सामान किया पार

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
              थाना क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत अकबरपुर गांव में चोरों ने घर में घुसकर कर गहने समेत टेंट के सामान को पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कोरम जांच पड़ताल में जुटी है।गौरतलब हो कि इमरान पुत्र करीमुल्लाह अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए टेंट हाउस की दुकान खोलकर किया करते थे पीड़ित ने बताया कि मेरी पत्नी की डिलीवरी होने वाली थी जिससे उसकी तबियत खराब हो गई बेहतर इलाज हेतु जौनपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया लगभग 26 दिनों तक इलाज चलने के बाद सपरिवार घर पहुंच घर का ताला खोला तो घर के अंदर रखा सामान बिखरा देख चोरी होने का अंदेशा हुआ तो घर के इधर उधर देखा गया तो घर में रखा दो सिलेंडर, स्टेपलाइजर, दो पंखा, दस टेंट पर्दा, पांच पीतल बर्तन, दो कुकर, बाल्टी, कड़ाही, दो नये कपड़े, सोने का हार, सोने की बाली, दो बोरी चावल (जिसकी कुल अनुमानित लागत डेढ़ लाख बताई जा रही है) गायब देख पैरो तले से जमीन खिसक गई।

परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान बीच बीच में घर पर कोई न कोई सदस्य आता जाता रहता था इलाज के बाद सपरिवार रविवार को घर आया गया तो घर में रखा सामान बिखरा देख चोरी होने का अंदेशा हुआ चोरी कब हुई इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बता दें कि इससे पहले भी चोरी व चिनैती की घटना को अंजाम दिया गया पर पुलिस अब तक चोरों को पकड़ने में असफल रही है जिसको लेकर ग्रामीणों ने भय का माहौल बना रहता है।
Previous articleजौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार के जेसी वीक चेयरमैन बने सरफराज
Next articleजौनपुर : कैंसर पीड़ित युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?