जौनपुर : चोरों ने बैंक का स्ट्रांग रूम तोड़ने का किया असफल प्रयास

जौनपुर : चोरों ने बैंक का स्ट्रांग रूम तोड़ने का किया असफल प्रयास

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 अयोध्या मार्ग के चिरैया मोड़ स्थित यूनियन बैंक की शाखा में सोमवार की रात चोरों ने खिड़की तोड़ बैंक के अंदर घुस कर स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने का प्रयास किया। चोर घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। मंगलवार की सुबह शाखा प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

ताखा पश्चिम चिरैया मोड़ स्थित यूनियन बैंक की शाखा में सोमवार की रात तीन की संख्या में अज्ञात चोरों ने बैंक के दक्षिण दिशा में लगें खिड़की को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर चोर मौके से भाग निकले। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि बैंक की खिड़की टूटी हुई थी। इस बात की जानकारी शाखा प्रबंधक लालचंद को दिया। शाखा प्रबंधक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।घटना के बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि तीन की संख्या में चोरों ने बैंक में चोरी करने का असफल प्रयास किया। मामले की जांच की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : कड़ी सुरक्षा के बीच निकला यौम-ए-आशूरा का जुलूस
Next articleजौनपुर : ज़मीं ने हिल के बताया कि हुसैन कत्ल हुए की सदाओं के साथ 10वीं मुहर्रम ताजिए का जुलूस बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?