जौनपुर : चौकन्नी पुलिस व सक्रिय प्रशासन के सामने बजरंगियों ने फूंका आतंकवाद का पुतला
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल साहू की तालिबानी हत्या के विरोध में गुरुवार को बदलापुर में भी गुस्सा दिखा। घटना के विरोध में हिन्दू वादी संगठन सड़क पर उतर आए। हालांकि माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुबह से ही एलर्ट था। इन्दिरा चौक पर थाना बदलापुर, सिंगरामऊ, महराजगंज एवं पीएसी पुलिस के अलावा सीओ शुभम तोंदी, एसडीएम डॉ प्रदीप मौजूद थे इसके बावजूद भी विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंक ही दिया।



















