जौनपुर : चौकी प्रभारी पर लगाया धन उगाही का आरोप

जौनपुर : चौकी प्रभारी पर लगाया धन उगाही का आरोप

बीबीगंज। 
दीपक जायसवाल 
तहलका 24×7 
              कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी प्रभारी के खिलाफ दुकानदार को धमकाकर अवैध धन उगाही का मामला सामने आया है। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़ित ने घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जिले में अखंडनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर प्रतापपुर गांव निवासी अरुण कुमार बीबीगंज में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह उन्हें धमकाकर अवैध धन उगाही कर रहे हैं।
पीड़ित अरुण का आरोप है कि चौकी प्रभारी के कहने पर उसने चौकी के सामने स्थित अनुराग मेडिकल स्टोर के संचालक के खाते में पांच हजार रुपए डाले। जिसे चौकी प्रभारी ने ले लिया। उसके बाद बीते 24 तारीख को उसने चौकी प्रभारी को पांच हजार रुपए नगद भी दिया। इसके बाद तीसरी बार पुनः पांच हजार रुपए की मांग करने लगे। व्यवस्था नहीं हो पाने का बहाना करके उन्हें टाल रहा हूं। पीड़ित के मुताबिक उसे धमकी दी गई है कि अगर पैसा नहीं दिया और किसी से बताया तो फर्जी मुकदमा कर दो तीन दिन में जेल भेज दिया जाएगा। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि वह और उसका परिवार उत्पीड़न से डरा हुआ है। उसने चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।प्रकरण में क्षेत्राधिकारी चोब सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच करके कार्यवाही की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : डीएम ने लगाई कानूनगो को फटकार, दिए जांच के निर्देश
Next articleजौनपुर : विद्युत कर्मियों की हड़ताल की चपेट में आया 164 गांव  
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?