35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : विद्युत कर्मियों की हड़ताल की चपेट में आया 164 गांव  

जौनपुर : विद्युत कर्मियों की हड़ताल की चपेट में आया 164 गांव  

# पिछले 48 घंटो से विद्युत आपूर्ति ठप्प ग्रामीणांचल समेत नगर में मचा हाहाकार 

केराकत।  
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
              विद्युत कर्मियों की हड़ताल की चपेट मे खासकर बजरंगनगर, दिशापुर ग्रामीण सब स्टेशन है जिस पर पिछले 48 घण्टों से बिजली आपूर्ति ठप है जबकि इस सब स्टेशन में 164 गांव आते है पिछले 48 घंटो में विद्युत की एक झलक भी देखने को नहीं मिली है।जबकि विद्युत आपूर्ति के अभाव में विकल्प के रूप में उपयोग किया जाने वाला इन्वर्टर भी अधिकतर जवाब दे चुका है।
विद्युत कटौती से ग्रामीण अंचल में हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा जब विद्युत कर्मियों को फोन किया जाता है तो उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ बताता है जबकि इन दिनों गेंहू की बोवाई के लिए खेत भरने का कार्य किया रहा है विद्युत आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के किसान भी हलकान है। बता दे कि जनपद में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के केन्द्रीय आवाह्न पर पूरे प्रदेश के साथ-साथ, जनपद मुख्यालय पर स्थित 132 केवी अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय जौनपुर के परिसर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले असगर मेंहदी की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार हुआ। जिसमें जनपद के ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, अभियन्ता, संविदा कर्मियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

# विद्युत आपूर्ति ठप होने से पेयजल की बढ़ी दिक्कत 

विद्युत हड़ताल के चपेट मे केराकत नगर पूरी तरह से आ गया है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से नगर की सबसे जटिल समस्या पेयजल आपूर्ति की है जो पूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति रहने पर ही सम्भव हो पाती है। शुक्रवार को तो पानी का काम किसी तरह चल गया किन्तु शनिवार को नगर में बिजली के साथ साथ पानी के लिए भी हाहाकार मच हुआ है। जलापूर्ति के सम्बन्ध में सम्पर्क किए जाने पर चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने बताया कि जेनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, नगर वासियों को पानी के लिए कोई असुविधा नहीं झेलनी पड़ेगी खबर लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37097459
Total Visitors
683
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This