जौनपुर : छत की पटिया गिरने से मां संग दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के खुदौली गांव में शुक्रवार की दोपहर बारिश के दौरान एक जर्जर मकान के छत का पटिया गिर गया। जिसमें रह रहे बिहार निवासी गैस सिलेंडर डिलेवरी मैन की पत्नी और उसके दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को पीएचसी सोंधी पहुंचाया गया। जहां डिलेवरी मैन की पत्नी की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

















