जौनपुर : छह घंटे तक रुका रहा ताजिया, बाद में हुआ दफन
बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
पुरेसवां व सहरमां गांव में रास्ते के विवाद को लेकर ताजिया उठाने के दौरान तनाव उत्पन्न हो गया। एसडीएम मड़ियाहूं अर्चना ओझा व सीओ अशोक कुमार के पहुंचकर समझाने के बाद भी मामले का समाधान न होने पर एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह व एडीएम राम प्रकाश मौके पर पहुंचे। इस दौरान ताजिया उठाने की बजाय ताजिएदार अपने-अपने घरों को चले गए। तकरीबन छह घंटे चली जद्दोजहद के किसी तरह ताजिए का दफन हो सका। मामले की नजाकत को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात है।


















