जौनपुर : छापेमारी के बाद अवैध अस्पताल संचालकों में मची खलबली
गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के चोरसंड स्थित लाइफ पाइंट हास्पिटल पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल की छापेमारी के बाद इलाके में अवैध रूप से नर्सिंग होम चला रहे संचालकों में खलबली मच गयी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के द्वारा शनिवार को उक्त हास्पिटल के निरीक्षण में कई खामियां पायी गयी थी।
















