जौनपुर : जनता आम आदमी पार्टी की ओर आस भरी नजरों से देख रही है- मुन्ना

जौनपुर : जनता आम आदमी पार्टी की ओर आस भरी नजरों से देख रही है- मुन्ना

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 आम आदमी पार्टी केंद्रीय कार्यालय जौनपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी जौनपुर के सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जौनपुर की जनता बदलाव चाहती है और मजबूत विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को जौनपुर की जनता देख रही है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी कि सरकार अगर उत्तर प्रदेश में बनती है तो 300 यूनिट बिजली फ्री दिया जाएगा। 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी पिछला बकाया माफ होगा और हर साल 1000000 युवाओं को रोजगार देगी। आम आदमी पार्टी ₹5000 बेरोजगारी भत्ता भी देगी।वहीं आम आदमी पार्टी के सदर विधानसभा प्रत्याशी डॉ विनोद कुमार सिंह वत्स ने कहा कि सदर विधानसभा की हालत पिछले कई दशक से उसी तरह बना हुआ है ना तो सड़क है और ना तो अस्पताल की व्यवस्था।

शिक्षा व्यवस्था अच्छी नहीं है जब से उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ योगी की सरकार आई है प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। उत्तर प्रदेश में बलात्कार का ग्राफ बढ़ गया है लूट और डकैती का ग्राफ बढ़ गया है। इस दौरान मीडिया प्रभारी विद्याधर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, जिला संगठन संयोजक रिजवान अहमद, पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने सुनी “मन की बात”
Next articleजौनपुर : मतदाता जागरूकता के लिए मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?