36.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : जब तक प्रबंधन नहीं मानेगा तब तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कार- निखिलेश सिंह

जौनपुर : जब तक प्रबंधन नहीं मानेगा तब तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कार- निखिलेश सिंह

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             लगातार चौथे दिन शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के केन्द्रीय आह्वान पर पूरे प्रदेश के साथ-साथ, जनपद जौनपुर मुख्यालय पर स्थित 132 केवी अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय के परिसर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले असगर मेंहदी की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार हुआ। जिसमें जनपद के ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, अभियन्ता, संविदा कर्मियों ने भारी संख्या में भाग लिया।सभा में मुख्य रूप से शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबन्धन के स्चेच्छाचारी, तानाशाही पूर्ण रवैये का जमकर विरोध किया गया तथा आगे के रणनीति पर चर्चा की गयी।
सभा को सम्बोधित करते हुए संघर्ष समिति के जनपद संयोजक निखिलेश सिंह ने कहा कि जब तक प्रबन्धन हमारी जायज मागों को मान नहीं लेती तब तक हम झुकने को तैयार नहीं है तथा कार्य बहिष्कार अवधि में जनता से अपेक्षित सहयोग करने हेतु अनुरोध किया गया है क्योंकि यह लड़ाई कर्मचारी के साथ-साथ जनता की भी है। सभा में इ. जितेन्द्र कुमार, इ. विरेन्द्र पाल, इ. अनीश यादव, संजय यादव, अरविन्द मिश्रा, प्रमोद, इ. अभिषेक केसरवानी आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। कहा कि ऊर्जा निगमों में कार्य का स्वस्थ वातावरण समाप्त हो गया है और बिजलीकर्मियों का मनोबल बिलकुल टूट चुका है।इससे जहां एक ओर ऊर्जा निगमों की परफॉर्मेंस गिरती जा रही है वहीं दूसरी ओर प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की सेवा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है एवं ऊर्जा विभाग को भारी आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ रही है।
शीर्ष प्रबन्धन पर बैठे उप्र पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज द्वारा मनमानी ढंग से कार्य किया जा रहा है एवं बिना उचित कारण के कर्मचारियों के उपर कार्यवाही की जा रही है जो पूर्णतः गलत है, जब तक इन्हे हटाया नहीं जाता तब तक अधिकारी/कर्मचारी भयमुक्त होकर निगमीय कार्य नहीं कर सकते। इ. एके सिंह, इ. आनन्द गौतम,  आलोक उपाध्याय, इ. विपिन गुप्ता, इ. आतिश यादव, इ. अशोक कुमार सिंह, इ. तारा सिंह, इ. धमेन्द्र मौर्या, इ. पंकज जायसवाल, इ. निर्भीक भारती, अश्वनी श्रीवास्तव, सत्यनारायन उपाध्याय,  अरविन्द मिश्रा, विश्राम मौर्या,  संतोष श्रीवास्तव, विवेक कुमार, अखिलेश तिवारी, मुकुन्द यादव, चन्द्रशेखर उपाध्याय, मोहन पान्डेय, अमित खरे, पवन कुमार प्रणव सिंह, रंजन यादव, ऋषि श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, कुलदीप यादव,  हरेन्द्र कुमार, राहुल, चन्दशेखर मण्डल, अशोक पटेल, जितेन्द्र यादव, विजय यादव, रविन्दर सिंह, सन्तराम, प्रीतम श्रीवास्तव एवं भारी संख्या में कर्मचारी एवं संविदा कर्मी उपस्थित रहें। संचालन बिजली कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के संयोजक  निखिलेश सिंह द्वारा किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37292636
Total Visitors
647
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This